{"_id":"e98cb2006357d4633812f5946dee437d","slug":"fair-game-players-showed-stamina-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मेले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मेले में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मार्डन स्कूल की ओर से आयोजित खेल मेले में
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक
रतनकांत पांडेय ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया।
12वीं वाहिनी पीएसी में संचालित खेल मेला में मुख्य अतिथि के स्वागत में बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इस दौरान मेजबानी कर रहे पुलिस मार्डन स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार बाजपेयी ने महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एके मिश्र, सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य जीपी मिश्र, सीपीएस की प्रिंसिपल यंग, खेलकूद कोआर्डीनेट दिनेश का स्वागत किया।
इसके बाद प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ। बालक और बालिका वर्ग में सौ, दौ सौ, चार सौ मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में बाजी मारने की ललक झलकी। प्रधानाचार्य ने बताया कि शुक्रवार को खो-खो, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, क्रिके ट मैच खेला जाएगा।
इस मौके पर सहायक सेनानायक गुलाब अकबर, 12वीं वाहिनी के वरिष्ठ पीटीआई संजय सिंह, शिक्षिका बीना बाजपेयी, पीटीआई प्रीतेश श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, रेखा साहू, मधुलिका सिंह, वरिष्ठ लिपिक जय कुमार शर्मा, प्रत्युश शुक्ला, अरविंद कुमार तिवारी, सतीश कुमार पांडेय आदि रहे।