फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Extortionist remains unidentified even after four days.

Fatehpur News: चार दिन बाद भी नहीं हुई वसूलीबाज की पहचान

Wed, 17 Jun 2026 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Extortionist remains unidentified even after four days.
फोटो-36-सात जून के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज में टोल पर जमा लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। जिंदपुर टोल प्लाजा में ओवरलोड वाहनों को निकलवाने के नाम पर वसूली के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस अब तक वसूली करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई है। इस बीच मामले से जुड़ा एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें कई बाहरी लोग टोल प्लाजा पर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद 13 जून को पुलिस ने टोल कर्मियों के खिलाफ राजस्व को क्षति पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज की थी। वीडियो में वसूली करने वाला व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांच खागा सर्किल के सीओ दुर्गेश दीप को सौंपी है। हालांकि पांच दिन बीतने के बाद भी जांच टीम वसूलीबाज की पहचान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

इसी टोल प्लाजा का सात जून की रात का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें आठ से दस लोग दिखाई दे रहे हैं जो टोल कर्मियों की वर्दी में नहीं हैं। फुटेज में ये लोग टोल से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही में हस्तक्षेप करते नजर आ रहे हैं। हर बैरियर पर उनकी मौजूदगी सवाल खड़े कर रही है। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि जांच पहले दिन से जारी है। टोल प्लाजा के अन्य वीडियो भी संज्ञान में आए हैं और जल्द ही पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-36-सात जून के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज में टोल पर जमा लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-36-सात जून के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज में टोल पर जमा लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-36-सात जून के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज में टोल पर जमा लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-36-सात जून के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज में टोल पर जमा लोग। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed