{"_id":"624f282877d4fd69cd40fbb2","slug":"exam-bhai-nakal-fatehpur-news-knp6897892168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप: बाजार में घूम रहा था परीक्षार्थी, बड़ा भाई दे रहा था परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालोअप: बाजार में घूम रहा था परीक्षार्थी, बड़ा भाई दे रहा था परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। छोटे भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वह 24 मार्च से छोटे भाई की हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। डीआईओएस से शिकायत पर बुधवार को मामले का खुलासा हुआ।
वंशगोपाल इंटर कालेज रसूलपुर ललौली थाने के तपनी गांव निवासी कमलेश सिंह का बेटा धीरज सिंह अपने भाई सूरज सिंह के स्थान पर 24 मार्च से हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। छह अप्रैल को परीक्षार्थी सूरज परीक्षा समय में ललौली बाजार में घू्मता देखने पर मामले की पोल खुल गई।
इसकी शिकायत किसी ने मोबाइल पर डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह से की। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। इस कक्ष में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षक मीरा कुमार और अशोक इंटर कालेज सांखा के शिक्षक सुनील कुमार कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक ने भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाले धीरज सिंह को पुलिस के सुुपुर्द करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। उनके खिलाफ कोई साक्ष्य मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी।