{"_id":"6102f74b8ebc3e58772e3e9b","slug":"engaged-in-love-marriage-for-dowary-fatehpur-news-knp6431818171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के बाद दहेज न मिलने पर पत्नी को पीट घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज के बाद दहेज न मिलने पर पत्नी को पीट घर से निकाला
विज्ञापन
फतेहपुर। दो माह पहले परिवार वालों के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह करने वाली युवती को अब अपने फैसला पर अफसोस हो रहा है। युवती को पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए न सिर्फ पीटा बल्कि घर से निकाल दिया। युवती ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी इसराइल की पुत्री सबीना का पड़ोस में रहने वाले बच्चन अली के पुत्र चांद से प्रेम प्रसंग था। सबीना का आरोप है कि दो माह पहले चांद के बहकावे में आकर वह घर से 60 हजार नगद और करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात लेकर रायबरेली चली गई थी। जहां चांद ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। 14 जून को निकाह किया। निकाह के बाद चांद उसे अपने घर ले आया। सास नजमा, ननद गुलबसा, जेठ शमीम, चचेरा जेठ हलीम शादी से खुश नहीं थे। दहेज न मिलने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
27 जुलाई की रात 10 बजे दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुरालीजनों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। वह मरणासन्न हो गई। तभी चांद कार से उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मायके पक्ष और अन्य लोग इकट्ठा हो गए। ससुरालीजन उसे छोड़ दिया और घर में न घुसने की चेतावनी दी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।