फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis on change according to time on teachers in workshop

Fatehpur News: कार्यशाला में शिक्षकों पर समय के अनुसार बदलाव पर जोर

Fri, 28 Jun 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 28 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on change according to time on teachers in workshop
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों में समय के अनुसार बदलाव पर जोर दिया गया। गुरुवार को कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए पंकज यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में विद्यालय के 72 शिक्षक शामिल हुए। मुख्य अतिथि का विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने महर्षि के प्रतिपादित भावातीत ध्यान एवं ध्यान सिद्धि कार्यक्रम तथा चेतना पर आधारित शिक्षा विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। उसे समाज में बदलते परिवेश में नित नये प्रयोग करने की आवश्यकता है। शिक्षण परिदृश्य में डिजिटल लर्निंग का प्रभाव देखा जा रहा है। शिक्षक को आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं तकनीकि के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही ज्ञान संप्रेषण एवं व्यवहार अच्छा शिक्षक बनाने में उपयोगी होता है। शिक्षकों को सदैव वास्तविक जीवन के उदाहरण जैसे ग्लोबल वार्निंग क्लाइमेटिक चेंज आदि गंभीर विषयों पर जागरूक होने की आवश्यकता है। रिसोर्स पर्सन विद्यालय की शिक्षक गीता त्रिपाठी ने अनुभवात्मक शिक्षण तथा आरके चौबे ने आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग को पाठ्यक्रम में शामिल कर पढ़ाने की दक्षता पर जानकारी दी। विनय त्रिपाठी ने गणित विषय को कैसे रुचिकर और आसान बनाएं, इस विषय पर जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किए। शिक्षक विमलेश मिश्रा ने कक्षा प्रबंधन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed