फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity sub-station will be built in Ibrahimpur

Fatehpur News: इब्राहिमपुर में बनेगा विद्युत उपकेंद्र

Mon, 28 Aug 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity sub-station will be built in Ibrahimpur
चौडगरा। इब्राहिमपुर में विद्युत उपकेंद्र रिवैंप योजना के तहत बनेगा। सौंरा उपकेंद्र से रेवाड़ी फीडर को होने वाली आपूर्ति में लो वोल्टेज की समस्या को देखते हुए विभाग ने उपकेंद्र निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में बिजली समस्या से परेशान हैं 20 गांव शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। रेवाड़ी फीडर से टू फेसिंग व ट्रिपिंग की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या को देखते हुए समाजसेवी अजीत कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। पोर्टल पर समस्या के निदान के लिए अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह ने रिपोर्ट लगाई है कि रिवैंप योजना के तहत रेवाड़ी के पास इब्राहीमपुर में विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। उपकेंद्र बन जाने से ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही नलकूपों के लिए अलग से फीडर बनाया जाएगा, जिससे किसानों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। विद्युत उपकेंद्र बनने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed