फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electrician dies in collision between two bikes

Fatehpur News: दो बाइकों में भिड़ंत में बिजली मिस्त्री की मौत

Thu, 09 Apr 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies in collision between two bikes
फोटो-33-कोतवाली खागाक्षेत्र के विक्रमपुर गांव के सामने हादसा
विज्ञापन

-दो घायलों का चल रहा है इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम। कोतवाली खागा क्षेत्र में कार से बचने के लिए दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए जबकि बिजली मैकेनिक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मोहल्ला नीम टोला निवासी शिवलाल का बिजली मैकेनिक बेटा करन(26) क्षेत्र में रहने वाले अपने साथी अजय वर्मा(28) के साथ बाइक से चौकी चौराहे से खागा की तरफ जा रहे थे। विक्रमपुर गांव के सामने दूसरी बाइक से गुरसंडी थाना खखरेडू निवासी अवधेश कुमार(23) भी खागा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से बचने के लिए दोनों बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने करन कुमार को मृत घोषित कर दिया। अवधेश व अजय वर्मा का उपचार किया गया। अजय की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, मृतक करन परिवार में बड़ा भाई था। करन की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन पत्नी आरती देवी अनबन के चलते उसके साथ नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed