{"_id":"6a1b437bee385bfca10a2f9a","slug":"eight-people-including-two-couples-were-injured-in-a-bike-collision-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155734-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो दंपती समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो दंपती समेत आठ घायल
Sun, 31 May 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 31 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हथगाम/जहानाबाद (फतेहपुर)। थाना क्षेत्रों में शनिवार को सड़क हादसों में दो दंपती समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कानपुर जिले के गांव जगदीशपुर निवासी विनोद कुमार, पत्नी गुड़िया और साली यशोदा के साथ बाइक से ससुराल हथगाम थाना क्षेत्र के घूरी सलेमपुर जा रहे रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी कुलदीप अपने साथी गुड्डू के साथ हथगाम से गांव लौट रहे थे। हथगाम थाने के अहिंदा गांव के पास विनोद ने डंपर को ओवरटेक किया और सामने से आ रहे कुलदीप की बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पांच घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
इधर, हमीरपुर जिले के कुम्हेपुर निवासी पिंटू पत्नी प्रीति देवी के साथ जहानाबाद आ रहे थे। जहानाबाद कस्बे में तालाब ऊपर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार लालूगंज निवासी इरशाद से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हुए। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने पिंटू व इरशाद की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर किया। प्रीति का जहानाबाद में इलाज चल रहा है।