{"_id":"694ee13143b5a5393d0c69eb","slug":"eight-lakh-rupees-stolen-from-farmers-house-after-breaking-the-lock-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146286-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान के घर से ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान के घर से ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी
विज्ञापन
खागा। चोरों ने बृहस्पतिवार रात किसान के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला और ताला टूटा देखा तो किसान को सूचना दी। सूचना ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव निवासी किसान हंसराज सिंह खागा नगर पंचायत के अयोध्या नगर मोहल्ले में बने मकान में रहते हैं। हंसराज सिंह कुछ दिन पहले परिवार सहित गांव गए हुए थे।
सुबह पड़ोसियों की सूचना पर जब वह परिवार के साथ घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। अलमारी से जेवर और नकदी गायब थी। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अनीस सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर को परिवार सहित गांव गए थे। चोर साढ़े छह लाख रुपये के सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की अन्य सामग्री उठा ले गए हैं।
कस्बा इंचार्ज अनीस सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
चोरी के लिए घर में कूदे युवक को ग्रामीणों ने पीटा
असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में बृहस्पतिवार रात को महिला के घर में एक युवक चोरी की नीयत से पीछे के रास्ते से कूद गया। गांव निवासी रूपा देवी ने बताया कि वह तीन बच्चों के साथ घर में रहती हैं। पति अनिल कोलकाता में नौकरी करते हैं। गाजीपुर थाने के सोनबरसा गांव का युवक चोरी करने के लिए रात 11 बजे घर के पीछे से आंगन में कूदा था। उपनिरीक्षक अंकुश यादव ने बताया कि युवक ग्रामीणों की पिटाई से युवक घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।