फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

किसी भी स्कूल में पाई जा सकती है रसोइया की नौकरी

Fri, 04 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। मध्याह्न भोजन योजना की 976 रसोइयों को अभयदान मिल गया है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने रसोइया की नौकरी के लिए संबंधित स्कूल में पाल्य के पढ़ने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। बड़ी कक्षाएं पहुंचे पाल्यों की मां भी किसी स्कूल में रसोइए की नौकरी पा सकती हैं।
विज्ञापन

जिले के 2650 परिषदीय स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत 67 सौ रसोइयां कार्यरत हैं। रसोइया चयन के लिए आवेदक के पाल्य को संबंधित स्कूल में पढ़ना अनिवार्य था। स्कूल में पढ़ने वाले पाल्य की मां ही रसोइया पाती थी। जिन महिलाओं का पाल्य बड़ी कक्षाओं में निकल जाते थे, उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ता था। विशेष
विज्ञापन

सचिव देवप्रताप सिंह ने अब रसोइया चयन के नियम में परिवर्तन करते हुए पाल्य की अनिवार्यता खत्म कर दी है। ऐसे में जिले में कार्यरत 976 रसोइयों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा खत्म हो गया है। एमडीएम के जिला समन्वयक आशीष दीक्षित ने बताया कि रसोइया चयन नियमों में परिवर्तन से रसोइयों को मनमानी तरीके से निकाला भी नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed