फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   E-rickshaw driver's body found in the field

Fatehpur News: ई-रिक्शा चालक का शव खेत में मिला

Mon, 07 Aug 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver's body found in the field
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नोनारा कापिल मार्ग के पास खेत में रविवार शाम ई-रिक्शा चालक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के बबई निवासी राजाबाबू (22) ई-रिक्शा चालक था। जहानाबाद के नोनारा कापिल मार्ग से 100 मीटर दूर अवधेश दीक्षित के खेत में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नोनारा के ग्रामीणों शव की पहचान की और बबई प्रधान को सूचना दी। चालक का पिता श्याम सुंदर, छोटा भाई शिवबाबू, शैलबाबू मौके पर पहुंचे। भाई शिवबाबू ने बताया कि राजाबाबू ने मार्च में ई-रिक्शा खरीदा था। वह जुलाई में रिक्शा लेकर घाटमपुर चला गया था। करीब 20 दिन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। सबसे बड़ा भाई पृथ्वीपाल बेंगलुरु में बड़ी कंपनी में नौकरी करता है। दूसरा भाई देवराज हैदराबाद में वैज्ञानिक है। गांव में रहने वाले शिवबाबू, शैलबाबू नौकरी की तैयारी करते हैं। भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार दुबे ने बताया कि खेत पर पानी भरा था। गिरने से डूबकर मौत प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed