फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to the cutting of Khandi in the minor, the water filled in the field and garden

Fatehpur News: माइनर में खांदी कटने से खेत व बाग में भरा पानी

Sat, 12 Aug 2023 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Due to the cutting of Khandi in the minor, the water filled in the field and garden
रक्षपालपुर। जयरामपुर इंटर काॅलेज के पास माइनर में खांदी कटने से आसपास के खेत और बागों में पानी भर गया। इसकी सूचना पर वहां लोग जमा हो गए और जेसीबी मंगाकर मिट्टी डालकर खांदी को बंद कराया।
विज्ञापन

गुरसंडी-अंदमऊ माइनर में जयरामपुर गुरगौला स्थित काॅलेज के पास शुक्रवार की दोपहर अचानक खांदी कट गई। इससे तेज रफ्तार में माइनर का पानी खेत की ओर आने लगा। देखते ही देखते आसपास के खेत व बागों में पानी भर गया। विनोद कुमार, ओमप्रकाश, विष्णु प्रकाश ने बताया कि उनके नींबू, अमरूद, कटहल व महुआ के बाग में पानी भर गया। इसी तरह से कई किसानों के खेत में पानी भर गया। पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के नजदीक भी माइनर का पानी पहुंचा। जागेश्वर के दो बीघा खेत में लगी फसल जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों ने खांदी की मरम्मत करने के लिए जेसीबी बुलाई और फिर बंद कराया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed