फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to financial constraints, mother and son committed suicide by consuming poison.

Fatehpur News: आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने जहर खाकर जान दी

Tue, 05 Nov 2024 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Due to financial constraints, mother and son committed suicide by consuming poison.
अमौली। थाना चांदपुर क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में मां-बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते मां बेटे में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

गांव निवासी दिवंगत राजू शुक्ला, पत्नी मंजू (50) और बेटा विकास (25) के साथ कानपुर में रहते थे। उनकी तीन साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी बेटे के साथ गांव में रिश्तेदार भिखारी लाल मिश्रा के आवास में रहने लगी। सोमवार सुबह मां और बेटे में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विकास ने कुछ देर बाद जहर खा लिया। मां मंजू को जानकारी हुई। वह दहशत में आ गई। उसने कानपुर स्थित मायके में फोन करके बेटे के जहर खाने की सूचना दी और खुद भी जहर खा लिया। पड़ोसी मां-बेटे को अमौली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने यमुना किनारे दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। विकास अविवाहित था। उसने लगभग एक साल पहले लोन लेकर ई-रिक्शा खरीदा था। चर्चा है कि वह दो माह से ई-रिक्शा नहीं चला रहा था और लोन भी नहीं भर पा रहा था। घर में खानपान का भी संकट खड़ा होने लगा था। इससे मां-बेटे में अक्सर विवाद होता था। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed