{"_id":"d355cdc3f0c693293dbb71928b35d6ae","slug":"drunk-students-srerah-cut-tully-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में टल्ली छात्रों ने सरेराह काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में टल्ली छात्रों ने सरेराह काटा हंगामा
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 15 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर चौराहे पर बुधवार की रात शराब के नशे में धुत छात्रों ने राह चलते लोगों से मारपीट करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी गालीगलौज कर बवाल काटा। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया। बाद में अभिभावकों के आश्वासन पर छात्रों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
शहर के पटेल नगर चौराहे पर देर रात को तीन छात्र शराब के नशे में लोगों से मारपीट कर रहे थे। घटना से चौराहे पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करने की कोशिश की। तभी चौकी इंचार्ज से युवकों ने धौंस जमाकर गालीगलौज कर दी। चौकी इंचार्ज ने दोनों को दबोच लिया। चौराहे पर ही दोनों को सबक सिखाया और हवालात पहुंचा दिया। सूचना पर छात्रों के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने छात्रों का भविष्य देखते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज महावीर प्रसाद ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने पर पकड़ा गया था। शांति भंग की कार्रवाई करके छात्र होने के नाते छोड़ दिया गया है। एक इंटरमीडिएट और दूसरे बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। गौरतलब रहे कि चौराहे पर आए दिन शराब पीकर बवाल होता है।
विज्ञापन