फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Drunk anarchists beat up the teacher

Fatehpur News: नशे में झूम रहे अराजकतत्वों ने शिक्षक को पीटा

Tue, 02 Jan 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Drunk anarchists beat up the teacher
- बुदवन चौराहे पर हुई घटना, बीच-बचाव करने पर दो युवकों को भी पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। बुदवन गांव से खागा जा रहे कार सवार शिक्षक को बुदवन चौराहे पर नशे में झूम रहे अराजकतत्वों ने रोक लिया और लाठी-डंडे से जमकर पीटा। मारपीट देख रही भीड़ में से निकले दो युवकों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। शिक्षक सहित दोनों युवक घायल हुए।
खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव बुदवन के रौतान मोहल्ला निवासी धीरू सिंह सरकारी अध्यापक है। उनकी कौशाम्बी जिले में तैनाती है। वह सोमवार शाम किसी काम से कार से खागा जा रहे थे। बुदवन चौराहे के पास सड़क पर शराब के नशे में करीब 10 युवक बाइक खड़ी करके हुड़दंग मचा रहे थे। इससे जाम भी लग गया था।
विज्ञापन

शिक्षक अपनी कार से उतरे और दो पहिया वाहनों को किनारे करने कर रास्ते देने की बात कही। आरोप है कि नशे में धुत अराजकतत्वों ने इतनी बात को लेकर धीरू सिंह से गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख रहे भीड़ में से गढ़ी निवासी अमित सिंह व बुदवन निवासी नकुल ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी जमकर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरू, अमित व नकुल घायल हुए। हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायलों ने मेडिकल कराने के बाद कोतवाली पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। शिक्षक ने सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed