फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driver dies after getting stuck between two trucks near Katoghan toll plaza

Fatehpur News: कटोघन टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों के बीच फंसकर चालक की मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after getting stuck between two trucks near Katoghan toll plaza
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों के बीच फंसने से चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के मज्जिदकाजी गांव निवासी 56 वर्षीय सिराजउद्दीन ट्रक चालक थे। वह खलासी केसर परवीन के साथ हरियाणा से भाड़ा लेकर कोलकाता जा रहे थे। बुधवार शाम करीब छह बजे खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित कटोघन टोल प्लाजा के पास ट्रक खड़ा करने के बाद वह शीशा साफ कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक चालक हाईवे किनारे वाहन लगाने के लिए बैक करने लगा और उसका ट्रक आगे खड़े ट्रक से सट गया। बीच में सिराजउद्दीन फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खलासी के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल चालक को सीएचसी खागा ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आई बाइक
किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास ट्रक ने ओवरटेकिंग में मौरंग लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 11 बजे हुआ। किशनपुर की ओर से आ रहा मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक ने मौरंग लदे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर से चालक उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में मामूली चोट आई। हादसे में ट्रैक्टर की ट्राली और इंजन का धुरा टूटकर अलग हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर के बाद पास खड़ी बाइक से जा टकराया। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ एआरटीओ और खनिज विभाग ने भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed