फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Driver crushed to death after tractor overturns

Fatehpur News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत

Mon, 16 Dec 2024 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Driver crushed to death after tractor overturns
बहुआ। ओवरलोड ट्राॅली की वजह से चढ़ाई में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के शास्त्री नगर निवासी मुन्नू पासवान का पुत्र विपिन कुमार (20) ट्रैक्टर चालक था। वह बहुआ कस्बे के एक ईंट भट्ठे में बालू उतारने जा रहा था। भट्ठे के अंदर ट्राॅली में अधिक लोड से ट्रैक्टर का इंजन उठ गया। ट्रैक्टर के पलटने से वह नीचे दब गया। स्थानीय लोग उसे नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से मां संतरानी का रो-रो कर बेहाल हैं। वह चार भाइयों सचिन कुमार, सुमित कुमार और अमित कुमार में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed