{"_id":"63fbaddd497757ed410041c4","slug":"driven-the-woman-to-commit-suicide-report-on-the-youth-fatehpur-news-c-12-1-98524-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, युवक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, युवक पर रिपोर्ट
Mon, 27 Feb 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खागा। नंदापुर गांव की एक महिला के 30 सितंबर 2022 को खुदखुशी करने के मामले में उसके पति ने एक परिचित युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसकी पत्नी को ब्लैकमेल किया, जिसके कारण पत्नी ने जान दे दी। कोटे के आदेश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी एक मई 2014 को हुई थी। इसके बाद उसकी तीन बेटियां हुई। इस दौरान वह रोजगार के सिलसिले में पंजाब में रहने लगा। इस दौरान वीरेंद्र निवासी टेक्सारी बुजुर्ग थाना थरियांव, जो उसकी पत्नी का परिचित था, वह मेरे घर आने-जाने लगा। इस दौरान वीरेंद्र ने उसकी पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ा लीं।
जब वह पंजाब से घर आया तो गांव के लोगों से चर्चा सुनकर उसने पत्नी को समझाया तो उसने अपनी गलती मानकर वीरेंद्र के साथ रिश्ता तोड़ लिया। आरोप है कि बावजूद वीरेंद्र, उसकी पत्नी को फोन करके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इससे क्षुब्ध होकर 30 सितंबर को पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।