{"_id":"694ee150f906a246be0cf57d","slug":"downloaded-an-app-posing-as-a-treasury-officer-defrauded-rs-10-lakh-from-the-account-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146276-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रेजरी अधिकारी बन एप डाउनलोड कराया, खाते से 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रेजरी अधिकारी बन एप डाउनलोड कराया, खाते से 10 लाख की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने ट्रेजरी अधिकारी बनकर एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में साइबर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धाता थाना क्षेत्र के पल्लावां गांव निवासी रामसेवक सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह एक माह पहले वाराणसी से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका खाता कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। पीड़ित ने बताया कि 20 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। इसमें कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी ऑफिस वाराणसी का अधिकारी बताया और खाते में धनराशि आने की बात कही।
आरोपी ने बैंक से जुड़ा एक एप डाउनलोड कराकर यूजर आईडी और पासवर्ड ले लिया। इसके बाद 23 दिसंबर को व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही खाते से दो बार में पांच-पांच लाख रुपये निकल गए। खाते से रकम कटने पर पीड़ित को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। साइबर थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।