{"_id":"1510175ef33e68d15d9f09736fc90498","slug":"do-not-put-laxity-while-making-adhar-dm-told-subordinates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"’आधार कार्ड बनाने में हीलाहवाली ठीक नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
’आधार कार्ड बनाने में हीलाहवाली ठीक नहीं’
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में डीएम ने आधार कार्ड बनवाने के लिए अधिकृत कंपनियों को आगाह किया। कहा कि सीडीओ और बीडीओ से संपर्क में रहने के साथ गांवों में कैंप लगाएं जाएं।
विज्ञापन
चयनित स्थान के अलावा अन्यत्र कैंप लगाने पर कार्रवाई की हिदायत दी।बैठक में वित्तीय वर्ष 2014-15 के वार्षिक लक्ष्य की समीक्षा में पाया कि 30 सिंतबर तक जिले के व्यावसायिक परिदृश्य के अनुसार सारी बैंकों की जमा धनराशि 4166 करोड़ व कुल अग्रिम 1594 करोड़ के साथ वार्षिक ऋण अनुपात 38 प्रतिशत है।
विज्ञापन
डीएम ने किसानों के हित में बेहतर कदम उठाए जाने की दरकार बताते हुए कृषि कार्य के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिक ऋण वितरित किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में लीड बैंक मैनेजर वीकेे गुप्ता ने बताया कि वार्षिक ऋण योजना की 30 सितंबर की वार्षिक वित्तीय प्रगति 1004 करोड़ के सापेक्ष 432 करोड़ का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
यह लक्ष्य का 43 फीसदी है। कृषि के क्षेत्र में 9223 करोड़ के सापेक्ष 388 करोड़ का ऋण बांटा गया जो कि लक्ष्य का 42 प्रतिशत है। फसली ऋण योजना में 662 के सापेक्ष 296 करोड़ ऋण वितरित हुआ।
यह लक्ष्य का 45 फीसदी है। उद्योग क्षेत्र के लिए 43 करोड़ के सापेक्ष 24 करोड़ के साथ 57 फीसदी लक्ष्य हासिल करने के आंकड़े पेश किए। लीड बैंक मैनेजर ने डीआरआई योजना के तहत 20 करोड़ का ऋण वितरण की जानकारी देते हुए 26925 फसली ऋण/ किसान क्रेडिट कार्ड अक्तूबर तक जारी करने के साथ 245 करोड़ का ऋण बांटे जाने का दावा किया।
बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना, स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के लक्ष्य प्रेषित किए गए।
इस दौरान सीडीओ भवानी सिंह, डीआरडीए के पीडी राजकुमार गौतम, डीपीओ मिथलेश सचान समेत बैंकर्स मौजूद रहे। उधर, बैठक में स्टेट बैंक व इलाहाबाद बैंक के प्रबंधकों के नदारत रहने पर डीएम ने रोष जाहिर किया। साफ कहा कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में सहायक को भेजना ठीक नहीं है। अच्छा होगा कि इस पर सुधार लाया जाए।