{"_id":"5f7772e68ebc3e9bbf6b359a","slug":"dm-meeting-in-fatehpur-fatehpur-news-knp586161373","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर गए विद्युत कर्मी तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर गए विद्युत कर्मी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी संजीव सिंह
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर प्रशासन एलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह और सीडीओ सत्य प्रकाश ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आनंद प्रकाश शुक्ल और तीनों खंडों के अधिशाषी अभियंताओं के साथ विकास भवन के सभागार में बैठक की। बैठक में डीएम ने दो टूक कहा कि कोरोना का संक्रमण काल चल रहा है, ऐेसे में हड़ताल करने का कोई औचित्य नहीं है। यदि कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि, समस्त विद्युत सबस्टेशन, तैनात कर्मचारी की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ओरिएंट कंपनी के अधिकारियों/ विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पावर ग्रिड सब स्टेशनों पर कर्मचारियों के हड़ताल जाने से हालातों से निपटने के लिए कर्मचारी की व्यवस्था की जाय। जिससे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कार्यालय, औद्योगिक क्षेत्र, कृषि में विद्युत की समस्या न होने पाए।
उन्होंने कम्पनी को निर्देश दिए कि अभी तक संविदा कर्मचारी के वेतन ब्योरा, ईपीएफ कटौती, आईकार्ड आदि सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने संविदा कर्मचारियों से कहा आप श्रम विभाग में पंजीकरण कराएं ताकि विभाग से मिलने वाली समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम, द्वितीय, तृतीय, संविदा कर्मचारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।