फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   DM expressed displeasure over the slow pace of loan disbursement

Fatehpur News: ऋण वितरण की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 27 Feb 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow pace of loan disbursement
फतेहपुर। जिले में बैंकिंग योजनाओं और ऋण वितरण की समीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए डीएम रविंद्र सिंह ने 31 दिसंबर 2025 तक वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय तिमाही में ऋण जमानुपात 50.67 प्रतिशत रहने पर नाराजगी जताई। बैंकों को ऋण वितरण तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बैंकर्स से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा ताकि ऋण जमानुपात में सुधार हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वीकृत ऋणों की राशि तत्काल वितरित की जाए और लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरस्त आवेदनों में कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2025–26, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना और स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed