फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Diwali will be illuminated with lamps made of cow dung

Fatehpur News: गायों केे गोबर से बने दीपकों से रोशन होगी दीपावली

Mon, 25 Sep 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be illuminated with lamps made of cow dung
फतेहपुर। इस दीपावली गायों के गोबर से बने 70 हजार दीपकों से शहर जगमगाएगा। इसके लिए कान्हा गोशाला में गायों के गोबर से दीपक बनाए जा रहे हैं। ये दीपक रंग बिरंगे के साथ खूबसूरत भी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की कान्हा गोशाला में 70 नर समेत 558 गोवंश हैं। गोवंशों की देखरेख के लिए 10 कर्मचारी नियुक्त हैं। गोशाला में नर गोवंशों को अलग रखने की व्यवस्था है। दीपक बनाने में सिर्फ गाय का गोबर प्रयोग किया रहा है। गोशाला की साफ-सफाई और गोवंशों को चारा पानी की व्यवस्था के बाद दीपक बनाने का काम चल रहा है। गाय का गोबर एकत्र करके कर्मी दीपक बनाने में लग जाते हैं। डीएम श्रुति ने फिलहाल 70 हजार दीपक तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ये दीपक पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में सहयोगी होंगे और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गाय के गोबर की महत्ता भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

गोशाला प्रबंधक सागर कहते हैं कि यह दीपक विशेष प्रकार की मिट्टी और गाय का गोबर मिलाकर तैयार किए जाते हैं। इसके बाद इनकी रंगाई होती है। रंगाई में समय ज्यादा लगता है। ऐसे में बिना कलर के दीपक अधिक बिक्री किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गाय का गोबर वैक्टीरिया नाशक होता है। इसे जलाने के लिए भरे गए तेल से वैक्टीरिया निष्प्रभावी रहता है। इससे दीपक जलने के बाद भी प्रदूषण पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। गाय के गोबर से बनाए गए दीपक को आग में नहीं पकाया जाता, जिससे ईंधन से पैदा होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके। ये दीपक बिना पकाए ही मजबूत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
गोशाला से होगी बिक्री
कान्हा गोशाला में ही गाय के गोबर से बने दीपकों की बिक्री होगी। दीपक सिर्फ लागत राशि में बिक्री किए जाएंगे। दीपक 25-25 की गत्ते की पैकिंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि अभी तक दीपकों की कीमत निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed