{"_id":"6afdff23656103914b0974dd","slug":"a-young-man-and-an-elderly-man-died-by-suicide-by-hanging-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166659-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक और बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक और बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
फाइल फोटो-47-फतेहपुर: शैलेंद्र रविदास। स्रोत: परिजन
बकेवर/हुसैनगंज। थाना क्षेत्रों में युवक और बुजुर्ग ने बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शैलेंद्र रविदास (30) बुधवार को कमरे में नायलॉन की रस्सी के फंदे से पंखे के कुंडे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
पत्नी अवंती ने बताया कि पति शराब पीने का लती थे। वह पति को शराब पीने से रोकती थी। इसे लेकर पति से अक्सर विवाद होता था। वह दोपहर को दूसरे घर में थी। पति को फोन मिलाया। फोन न उठने पर वह घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। छत से देखा तो पति फंदे से लटके दिखे।
विज्ञापन
शैलेंद्र की शादी 11 नवंबर 2021 को गौरी खुर्द जिला बांदा की रहने वाली अवंती से हुई थी। अवंती पांच माह की गर्भवती है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
वहीं हुसैनगंज थाने के छेउका निवासी वासुदेव गुप्ता (60) का शव बुधवार को सुबह आनंदेश्वर मंदिर के पास कब्रिस्तान मैदान पर नीम के पेड़ में लुंगी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को पेड़ की दूसरी डाल में वासुदेव का गमछा लटका था। कुछ दूरी पर साइकिल खड़ी मिली। पत्नी शांति ने बताया कि पति से दो दिन पूर्व विवाद होने पर वह मायके टेनी गांव चली गई थी। बेटा कुलदीप बहन के घर बिंदकी गया था। घर से भोर के समय पति निकले थे और आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।