{"_id":"6afdff9c1aebf76b5b01287c","slug":"surveillance-of-112-history-sheeters-discontinued-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166611-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 112 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 112 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी समाप्त
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 112 पुराने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी बंद कर दी गई है। अभियान के तहत जिले के 13 थानों में चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों की समीक्षा की गई।
इसमें थाना ललौली के 18, कोतवाली खागा के 16, थाना धाता के 16, थाना किशनपुर के 11, थाना कल्यानपुर के 11, थाना थरियांव के 10, थाना गाजीपुर के नौ, थाना बकेवर के आठ, थाना असोथर के चार, थाना सुल्तानपुर घोष के तीन, थाना राधानगर के तीन, थाना जाफरगंज के दो और थाना औंग के एक हिस्ट्रीशीटर की निगरानी बंद की गई है।
निगरानी से हटाए गए हिस्ट्रीशीटरों की उम्र 46 से 81 वर्ष के बीच है। इनके अंतिम अपराध का वर्ष 1981 से 2019 के बीच का है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इन लोगों की आपराधिक गतिविधियां कई वर्षों से सामने नहीं आई हैं। ऐसे में इन्हें सामाजिक जीवन की मुख्यधारा से जुड़ने का मौका दिया गया है।