फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   District hospital's dilapidated building, water dripping from the toilet roof

Fatehpur News: जिला अस्पताल का जर्जर भवन, शौचालय की छत से टपकता है पानी

Mon, 16 Dec 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
District hospital's dilapidated building, water dripping from the toilet roof
फतेहपुर। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार है। महिला वार्डों में बने शौचालय की छत से पानी टपकने से मरीजों को समस्या हो रही है। वह शौच के लिए जाते हैं तो पानी टपकने से भीग जाते हैं। यह पानी उसके ठीक ऊपर बने सर्जरी वार्ड के बाथरूम का होता है। यानी मरीजों और तीमारदारों के ऊपर गंदा और बदबूदार पानी गिरता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। गाजीपुर निवासी तीमारदार राजू ने बताया कि शौचालय की छत से पानी टपकता है। लोग शौचालय जाते हैं तो भीग जाते हैं। उनके ऊपर गंदा पानी गिरता है। छत इतनी जर्जर है कि हादसे का डर बना रहता है। सीएमएस पीके सिंह ने कहा कि जर्जर भवन की मरम्मत को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को अवगत कराया गया है। बजट मिलने पर जल्द ही मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed