फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dispute between PWD and Nagar Panchayat, construction work in limbo

Fatehpur News: पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत में रार, अधर में निर्माण कार्य

Sun, 30 Nov 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute between PWD and Nagar Panchayat, construction work in limbo
धाता। पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत के बीच चल रही रार के चलते दीप नारायण चौराहा से खागा रोड तिराहा तक एक किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग की पटरी और इंटरलॉकिंग का कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं सड़क किनारे के दुकानदार धूल, कीचड़ और जाम से परेशान हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने चार माह पूर्व इस मार्ग पर सीमेंटेड रोड बना दी थी लेकिन लगभग 50 मीटर पर जहां तारकोल डालना था वह अब भी अधूरी पड़ी है। सड़क के इस अधूरे हिस्से में धूल उड़ने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। पटरी निर्माण का कार्य भी कुछ दूरी तक ही किया गया है और कुछ हिस्से पर इंटरलॉकिंग हुई है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वाहन खड़ा करने में समस्या होने के साथ धूल उड़ने पर दुकान में बैठ पाना मुश्किल हो जाता है। कस्बे के हरिश्चंद्र केसरवानी, गुलजार सिंह, नंदलाल, अर्जुन सिंह, रोहित केसरवानी, राजा सिंह, विनय सिंह, अशोक कुमार मिस्त्री आदि ने सड़क और पटरी निर्माण की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता रामलखन सिंह ने बताया कि सड़क किनारे जहां पुराने ईंट थे वहां एक तरफ की पटरी बना दी गई है। शेष जो 50 मीटर डामर वाली सड़क है वह एक सप्ताह के भीतर बना दी जाएगी। कहा कि बाकी पटरी का निर्माण नगर पंचायत को करवाया है। एनओसी के लिए नाप व मैप नगर पंचायत को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत के ईओ ने बताया कि दीपनारायण तिराहा व पटरी निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) मांगा गया था जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जब तक एनओसी नहीं मिलती तब तक नगर पंचायत निर्माण नहीं करा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed