फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Disorder outside school after exam

परीक्षा के बाद स्कूल के बाहर हंगामा

Fri, 09 Feb 2018 11:18 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Fri, 09 Feb 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जाफरगंज। राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के स्कूल कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर के बाहर परीक्षा छूटने पर हंगामा हुआ। यहां तैनात सिपाही व होमगार्ड पर एक बाइक सवार युवक ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बहस की। शोर-शराबा होने पर भीड़ जुटी और हंगामा तेज हुआ तो दोनों वहां से सरक गए। पीड़ित ने दोनों पर नशे में होने का आरोप लगाया हालांकि पुलिस इस आरोप को गलत बता रही है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव निवासी छोटू शुक्ला बहन को परीक्षा दिलाने फिरोजपुर के कृष्णा इंटर कालेज गया था। छोटू शुक्ला ने बताया कि परीक्षा केंद्र के बाहर उससे सिपाही और होमगार्ड बाइक के कागजात मांगने लगे। उन्होंने कागजात घर में होने की बात कही। इस पर दोनों ने रकम की मांग की। विरोध करने पर उसे अपशब्द बोले और हंगामा काटने लगे। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। दोनों ओर से नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान परीक्षा खत्म हो गई। ग्रामीणों की घेराबंदी व तेवर देख सिपाही व होमगार्ड वहां से सरक गए।
विज्ञापन


छोटू ने बताया कि उसने दोनों के नशे में होने व वसूली करने की सूचना पुलिस को दे दी थी। सीओ प्रभात राय का कहना है कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नहीं है। वह पता कराते हैं। चौकी इंचार्ज मलखान सिंह ने बताया कि छोटू शुक्ला मोबाइल पर केंद्र के पास तेज आवाज में किसी से गाली गलौच कर रहा था। सिपाही और होमगार्ड ने रोकने के लिए मौके से हट जाने को कहा था। यह बात उसे अच्छी नहीं लगी। तभी उसने सिपाही व होमगार्ड पर आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed