फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dinesh sharma

मंत्रियों के बंगलों में तय होती थी फिरौती की रकम : डिप्टी सीएम

Sat, 25 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
dinesh sharma
बकेवर में जनसभा को सम्बोधित करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। अन्य पार्टियों की सरकारों में लूट की घटनाएं होती थीं। माता-बहनें असुरक्षित थीं। फिरौती की रकम मंत्रियों के बंगलों में तय होती थी। आज ऐसा नहीं है। यह बातें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बिंदकी में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा को लेकर डॉ. दिनेश शर्मा जिले में आए। कलक्टरगंज स्थित साईं मंदिर से उन्होंने यात्रा की शुरूआत की। यात्रा पटेल नगर चौराहा से होते हुए बुलेट चौराहा से नउवाबाग पहुंची। इसके बाद उन्होंने बिंदकी, जहानाबाद और अयाहशाह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। उनके साथ मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। महिला महिला जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक अंजू त्रिपाठी सहित महिला पदाधिकारियों ने भी डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मलवां से चौडगरा होते हुए बकेवर पहुंची।
विज्ञापन

बकेवर प्रतिनिधि के अनुुसार डिप्टी सीएम ने सब्जी मंडी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहानाबाद विधानसभा के लोग जहान को ठीक करने के लिए खड़े हैं। इस मौके पर बैजनाथ, पुष्पेंद्र, जय कुमार सिंह जैकी, सुशीला सिंह, जयंती वर्मा, मोना शुक्ला, कैलाश विश्वकर्मा, सत्यम तिवारी, आकाश मिश्रा, लोकेंद्र पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार डिप्टी सीएम की सभा में बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह जीतू, मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, सुतीक्षण सिंह आदि मौजूद रहे।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार डिप्टी सीएम ने अयाह शाह विधानसभा के महना गांव में करीब 10 हजार की भीड़ को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा अगर कोई आपसे पूछे कि आपका प्रत्याशी कौन तो आपको कहना है मेरा प्रत्याशी कमल का निशान है। उन्होंने अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। भाजपा नेता अनिल शुक्ला के नेतृत्व में पवन द्विवेदी उर्फ सीनू, रूपेश तिवारी आदि लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर पूर्व मंत्री बाबू राधेश्याम गुप्ता, अनिल शुक्ला, मधु गुप्ता, सभासद दिनेश तिवारी खलीफा, संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

जोनिहां प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने अपने समर्थकों के साथ डिप्टी सीएम का 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
चौडगरा। जन विश्वास यात्रा शुक्रवार दोपहर चौडगरा पहुंची। भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक रैली निकली। रैली बिंदकी में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में समाप्त हुई। इसके पहले चौडगरा में पूर्व ब्लाक प्रमुख ने फूल बरसाकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इससे पहले मुरादीपुर चौराहे पर भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास त्रिवेदी ने भी स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, रमाकांत त्रिपाठी, गणेश दीक्षित, महेंद्र सिंह, प्रतापभान सिंह और लवकुश सिंह मौजूद रहे। संवाद

बकेवर की सब्जी मंडी में जनसभा में मौजूद लोग। संवाद

बकेवर की सब्जी मंडी में जनसभा में मौजूद लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed