फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Digharuwa-Harijanpur road will be widened with an expenditure of Rs 15 crore.

Fatehpur News: डिघरुवा-हरिजनपुर मार्ग का 15 करोड़ से होगा चौड़ीकरण

Sat, 07 Mar 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Digharuwa-Harijanpur road will be widened with an expenditure of Rs 15 crore.
फोटो-03-मवई धाम की जर्जर सड़क में भरा कैनाल का पानी। संवाद
अमौली। क्षेत्र की जर्जर सड़कों के दिन अब बदलने वाले हैं। डिघरुवा-गौरा बाजार से हरिजनपुर तक करीब आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 15.09 करोड़ रुपये की लागत से कराएगा। सड़क निर्माण के लिए जून तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन

इस परियोजना से बड़ी संख्या में ग्रामीणों और खासकर छात्रों को खराब सड़क से राहत मिलेगी। यह मार्ग हरिजनपुर से जहानाबाद, कानपुर, रोटी चौराहा और चांदपुर-फतेहपुर को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क बनने से कानपुर के लिए बंद पड़ी बसों का संचालन भी दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसके अलावा चांदपुर-लहुरीमऊ मार्ग से मवई धाम तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का भी 39.20 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। गौरा के महेंद्र प्रताप और हरिजनपुर के चंद्रिका वर्मा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण करीब 30 वर्ष पहले हुआ था। पांच साल पहले केवल गड्ढे भरे गए थे, लेकिन उसके बाद से सड़क की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से होकर गांव की बेटियों को पढ़ाई के लिए इंटर कॉलेज जाना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। टूटी सड़क के कारण साइकिलें अक्सर पंक्चर या खराब हो जाती हैं जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

पीडबल्यूडी के अवर अभियंता डीके आर्या ने बताया कि डिघरुवा मार्ग का टेंडर हो चुका है। अनुबंध पत्र बनने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह सड़क जून तक तैयार हो जाएगी। वहीं मवई धाम मार्ग के लिए धनराशि अप्रैल में जारी होने की संभावना है जिसके बाद इसका निर्माण भी शुरू कराया जाएगा।

फोटो-03-मवई धाम की जर्जर सड़क में भरा कैनाल का पानी। संवाद

फोटो-03-मवई धाम की जर्जर सड़क में भरा कैनाल का पानी। संवाद

फोटो-03-मवई धाम की जर्जर सड़क में भरा कैनाल का पानी। संवाद

फोटो-03-मवई धाम की जर्जर सड़क में भरा कैनाल का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed