{"_id":"6519c520ffb26bbdd10a1fe6","slug":"difficult-to-get-relief-from-heat-till-mid-october-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-4663-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मध्य अक्तूबर तक गर्मी से निजात मिलनी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मध्य अक्तूबर तक गर्मी से निजात मिलनी मुश्किल
Mon, 02 Oct 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पारा 36 से 38 के बीच स्थिर रहने से गर्मी कर रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सर्द मौसम की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले 15 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। इस बीच अधिकतम तापमान 36 से 38 के बीच रहेगा। गर्म तापमान से लोग गर्मी से परेशान रहेंगे। ऐसा मौसम आगे भी बना रहने की संभावना जताई जा रही है।
अक्तूबर में तापमान में गिरावट होने लगती है और सर्दी का अहसास होने लगता हैं। पिछले साल सितंबर के अंत से 12 अक्टूबर तक भारी बारिश हुई थी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार कई सालों का रिकार्ड टूटा था। लेकिन इस वर्ष गर्मी लगातार अपना सितम बनाए हुए है। इसकी वजह तापमान में गिरावट नहीं होना है।
अभी भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक है। इससे गर्मी कम नहीं हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक अगले 4 से 5 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उम्मीद कम ही है। जब तक अधिक बारिश नहीं होगी, तब तक मौसम में ठंड नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि 15 अक्तूबर तक मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। ऐसे हालात पूरे महीने भी बन सकते हैं। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल गर्मी का मौसम अधिक महीनों तक रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वसीम खान ने बताया कि तीन चार दिनों में बारिश के सिस्टम बन रहे हैं, लेकिन उम्मीद कम ही है।
दिसंबर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक हैं पहुंचता
सर्द मौसम के दिनों दिसंबर महीने में औसतन न्यूनतम तापमान 8 से 6 डिग्री के बीच पहुंचता है। अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहता है। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण इस साल दिसंबर में भी औसत तापमान तक नहीं पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।