{"_id":"636569052b285526941f0343","slug":"dhata-hinauta-road-will-be-two-lane-from-63-crores-fatehpur-news-knp726604924","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः धाता-हिनौता मार्ग 63 करोड़ से होगा टू-लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः धाता-हिनौता मार्ग 63 करोड़ से होगा टू-लेन
विज्ञापन
गड्ढों में बदला धाता-हिनौता मार्ग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/धाता। खागा तहसील को कौशांबी से जोड़ने वाले 35 किलोमीटर लंबे धाता-हिनौता मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। 63 करोड़ 74 लाख रुपये से मार्ग को टू-लेन यानी चौड़ीकरण किया जाएगा। सूबे के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर प्रस्ताव मंजूर किए जाने का आदेश पोस्ट किया है।
मरम्मत न होने से धाता-हिनौता मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। वाहनों के साथ इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। चित्रकूट जाने के लिए भी लोगों के लिए यह मार्ग काफी सुगम है। यहां से होकर जाने में लोगों को लंबा चक्कर भी नहीं लगाना पड़ता है।
मार्ग निर्माण के लिए काफी समय से मांग चल रही थी। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन को कई बार प्रार्थनापत्र भी भेजे गए। खागा विधायक कृष्णा पासवान के प्रयास के बाद लोक निर्माण मंत्री ने प्रस्ताव को मंजरी दे दी है। मौजूदा समय यह मार्ग पूरी तरह से खराब हो चुका है।
विज्ञापन
खागा से होते हुए धाता पहुंचते ही सोनारी बाईपास से हिनौता मार्ग की शुरूआत हो जाती है। यह मार्ग धाता, सोनारी, कबरहा समेत कई घनी आबादी वाले गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। मार्ग कुछ जगहों पर डामरीकृत है लेकिन, जहां ज्यादा आबादी है, मार्ग के उस हिस्से को सीसी रोड में बनाया गया है। मरम्मत न होने के कारण सड़क का डामरीकृत हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।
आरसीसी रोड का जलभराव के चलते कचूमर निकल गया है। हाल यह है कि मार्ग पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। चार पहिया वाहन गड्ढे में जाते टकरा कर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि मार्ग के टू-लेन बनने से काफी सुविधा होगी। लोगों ने विधायक को धन्यवाद जताते हुए कहा कि इस बार की बारिश में मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया। लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए यहां से गुजरने की मजबूरी थी।