फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dhanteras

धनतेरस पर हुई जमकर धनवर्षा

Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
dhanteras
चौक के ठठराही बाजार में बर्तन खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। जिलेभर के बाजारों में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ। मंगलवार को ट्रैक्टर, कार, बाइक, ज्वैलरी, बर्तन बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। रेडीमेड कपड़े, सोना, चांदी समेत विभिन्न धातुओं और मिट्टी की मूर्तियों की दुकानों में ग्राहकों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। धनतेरस में अच्छा व्यवसाय होने से व्यापारियों के चेहरे पर खुशी दिखी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार चौक में सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा रहा। इसमें दो दर्जन से अधिक दुकानों में फूल, पीतल, स्टील के बर्तनों की खरीद के लिए भीड़ जमा रही। इन दुकानों में पीतल, तांबे के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी खासी बिक्री हुई।
विज्ञापन

चौक से बाकरगंज रोड में सराफा के शोरूम महिला, पुरुष खरीदारों से रात तक भरे रहे। नए प्रचलन की ज्वैलरी के साथ सोने-चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सिंहासन और पूजन की थालियों की अच्छी बिक्री हुई। शहर की अन्य मोहल्लों में सराफा की दुकानों में दिनभर ग्राहक जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी कस्बों के बाजारों में लोगों की भीड़ दिखी। पूजा के लिए अलग किस्म की रेशमी साड़ियां और पुरुषों में शेरवानी, कुर्ता पायजमा खरीदने की होड रही। मिट्टी की मूर्तियों की फुटपाथों पर लगी दुकानों में दिनभर खरीदारी होती रही। यह मूर्तियां 100 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक बिकीं। कुबेर भगवान की मूर्ति 50 रुपये लेकर 100 रुपये तक बिकीं। लाई, गट्टा, मिठाई के साथ झाडू मनमानी रेट में दुकानदारों ने बेचा।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने बताया कि जिलेभर में 60 करोड़ का ज्वैलरी व्यवसाय हुआ है। इसमें ज्वैलरी, सोने चांदी के सिक्के, सोने चांदी की मूर्तियां भी शामिल हैं।
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग का कहना है कि अपेक्षा के मुताबिक कम बिक्री हुई। हालांकि धनतेरस में करीब 200 करोड़ का व्यवसाय हुआ है। कार, ट्रैक्टर, बाइक, ज्वैलरी, कपड़े, मूर्तियां, किराने का सामान, मिठाइयां मिलकर करीब दो सौ करोड़ का व्यवसाय हुआ है। बताया कि इस बार इससे भी अधिक बिक्री की उम्मीद थी।

खागा। धनतेरस पर मंगलवार को बाजार में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
बर्तन व्यवसायी राहुल, उग्रसेन गुप्ता, जुगेश और जमुना प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों ने घर गृहस्थी के बर्तन खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखाई है। सराफा कारोबारी कमलेश वाजपेई, विनोद कुमार ने बताया कि महिलाओं ने सोने-चांदी के जेवर खरीदे हैं। राजेश कुमार ने बताया कि घरों की सजावट के लिए सामान और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां की बिक्री हो रही है। बृजेश अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सामान भी बिक रहा है।

चौक बाजार के हरिओम ज्वैलर्स में आभूषण खरीदतीं महिलएं। संवाद

चौक बाजार के हरिओम ज्वैलर्स में आभूषण खरीदतीं महिलएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

चौक बाजार में पूजा व साज सज्जा का सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद

चौक बाजार में पूजा व साज सज्जा का सामान खरीदतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed