{"_id":"61818acb05a9e00f5a3551b1","slug":"dhaan-khareed-fatehpur-news-knp661983619","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति में 8.40 क्विंटल खरीदा गया धान, हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति में 8.40 क्विंटल खरीदा गया धान, हुई बोहनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। किसानों का धान खरीदने के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्रों में से बिंदकी मंडी में 8.40 क्विंटल धान खरीदा गया। ई-पॉप मशीन में किसान का अंगूठा लगाकर फीडिंग करा दी गई है। वहीं 63 क्रय केंद्रों में अभी बोहनी नहीं हो सकी है। जिला विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बिंदकी मंडी समिति का निरीक्षण किया और खरीदे गए धान की गुणवत्ता देखी।
धान खरीद के लिए जिले में 64 क्रय केंद्र खोले गए हैं। मंगलवार को बिंदकी मंडी समिति में खिदिर गांव के किसान गणेश अपना धान लेकर आए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा के सामने मंडी में धान की तौल कराई गई। फिर ई-पॉप मशीन में किसान का अंगूठा लगवा का ऑनलाइन फीडिंग की गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि धान की गुणवत्ता सही पाए जाने पर तौल कराई गई है।
धान खरीदने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि टोकन के आधार पर किसानों के धान की तौल कराएं।