{"_id":"14a4e99749e3d3893c782f6b43a9c2d8","slug":"devotees-took-holy-bath-in-ganga-and-did-charity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओें ने हर-हर गंगा के जयघोष के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। शुक्रवार को भिटौरा के उत्तरवाहिनी गंगा के ओमघाट में सुबह से ही गंगा स्नान करने वाले भक्तों की भीड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
गंगा में स्नान के बाद लोगाें ने पूजा पाठ करके दान पुण्य किया। भिटौरा रोड में भोर चार बजे से ही हल्के वाहनों व बाइकों से भक्तों की लाइन लगी रही।
भोर पहर से शाम तक ओमघाट में गंगा स्नान करने वालों की लाइन लगी रही। गर्मी का मौसम होने से भक्तों में गंगा स्नान का उत्साह कुछ ज्यादा ही रहा।
पुरुष और महिलाओं ने डुबकी लगाकर मां गंगा से सुख, समृद्धि की मंगल याचना की। बहुत से भक्तों ने मां गंगा की गोद से ही सूर्य भगवान को जल चढ़ाया। इसके बाद ओमघाट पर स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक करके परिक्रमा किया। इस अमावस्या में कई गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गरीबों को खिचड़ी का दान भी किया।
विज्ञापन