फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Development work will be done in Khaga Nagar Panchayat with an expenditure of Rs. 3.5 crore.

Fatehpur News: खागा नगर पंचायत में साढ़े तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य

Thu, 27 Nov 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Khaga Nagar Panchayat with an expenditure of Rs. 3.5 crore.
खागा। नगर पंचायत में बुधवार को विधायक कृष्णा पासवान की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों पर सहमति बनी। इस बजट से बारातघर निर्माण, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, ईओ देवहूति पांडेय और 21 सभासद बैठक में मौजूद थे। सभासदों से उनके वार्डों में आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। प्रमुख मांगों में सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण और वार्ड नंबर 11 शहीद उद्यम सिंह नगर (पटेरवापर) में बारातघर निर्माण शामिल थे।
विज्ञापन

यह वार्ड पहले हरदो ग्राम सभा के नाम से जाना जाता था अब यह नगर पंचायत का हिस्सा है। बोर्ड ने सभी प्रस्ताव स्वीकार कर दिए और उनके लागत आकलन के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रस्तावित कार्यों की लागत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों का उपयोग करने वाले नागरिकों से शुल्क लेने का था। इस पर सभी ने सहमति दी। इसके अलावा नई गृहकर योजना और भवन नामांतरण विधि को लागू करने पर भी चर्चा हुई। विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण के कुल प्रस्तावों की संख्या 50 से अधिक बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed