फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demanded extortion for settlement of case, beat father and molested daughter

Fatehpur News: मुकदमे में सुलह के लिए मांगी रंगदारी, पिता को पीट पुत्री से की छेड़छाड़

Fri, 26 Dec 2025 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demanded extortion for settlement of case, beat father and molested daughter
फतेहपुर। मुकदमे में सुलह करने के लिए रंगदारी मांगने और युवती से छेड़छाड़ करने की महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश हथगाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के एक पिता ने कोर्ट के जरिये बुधवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पुत्र पर 22 फरवरी को गांव के कुछ लोगों ने किशोरी से अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर गांव में पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

प्रधान व पुलिस के सामने दबाव बनाकर बेटे का किशोरी से जगन्नाथ मंदिर में विवाह करा दिया गया। पंचायत ने लड़की के बालिग होने पर विदाई कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इसके फोटोग्राफ भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद किशोरी अपनी मां के साथ मायके में है। बेटा भी बाहर मजदूरी करता है। किशोरी की मां ने गांव के कुछ लोगों के बहकावे में आकर बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी।
आरोप है कि 18 जून की शाम किशोरी की मां और कुछ ग्रामीण घर आए। यहां झूठे मुकदमे में सुलह के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने उसे पीट दिया। पुत्री को कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आरोपी महिला समेत तीन ग्रामीणों के खिलाफ छेड़छाड़, रंगदारी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed