फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand to set up a Sub-Registrar office at the Collectorate.

Fatehpur News: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय कलक्ट्रेट में स्थापित करने की मांग

Thu, 15 Oct 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand to set up a Sub-Registrar office at the Collectorate.
फोटो-25- तहसील में प्रदर्शन करते व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के पदा​धिकारी। स्रोत
फतेहपुर। व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने अधिवक्ताओं और आम लोगों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संगठन ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने सहित चार प्रमुख मांगें उठाईं।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल ने कहा कि सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को पुरानी तहसील से कलक्ट्रेट परिसर में स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने पहले महापुर और फिर उत्तरी जीटी रोड बाईपास पर कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन

संगठन ने दोनों स्थानों को शहर से दूर बताते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। मांग की गई कि बाईपास का प्रस्ताव निरस्त कर कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाए। ज्ञापन में राजस्व विभाग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ का कैशलेस इलाज बीमा देने और कल्याणकारी न्यासी समिति से सेवानिवृत्ति या मृत्यु पर मिलने वाली पांच लाख रुपये की सहायता राशि बढ़ाकर कम से कम 20 लाख रुपये करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed