फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   demand for underpass

किसानों की बैठक में बुनियादी समस्याओं को हल कराने का उठा मुद्दा

Thu, 24 Jun 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
demand for underpass
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) की नहर कालोनी में बुधवार को मासिक बैठक हुई। इसमें बुनियादी समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उन्हें हल कराने के लिए डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने कहा कि कानपुर-प्रयागराज हाईवे के चौड़ीकरण में कल्यानपुर में अंडरपास नहीं बनाया गया है। यहां के लोगों को तीन किमी घूम कर आना पड़ेगा। गोपालगंज में दो इंटर कालेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां लोग इलाज कराने के लिए जाते हैं, लेकिन अंडरपास न होने के कारण लोगों को दिक्कत उठानी
विज्ञापन

पड़ेगी। अंडरपास बनना जरूरी है। इसी प्रकार खागा रेलवे ओवरब्रिज के पार किशनपुर मार्ग से दामपुर मार्ग जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। दामपुर मार्ग के लिए लिंक मार्ग बनाया जाए। दामपुर मार्ग के 20 से 25 गांवों के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। हरदों ग्राम सभा के अंदर से दामपुर मार्ग जाने का रास्ता है, लेकिन उसमें दलदल बना हुआ है। खजुहा ब्लाक के मंडराव गांव में पानी की टंकी बनी है, लेकिन उससे जलापूर्ति नहीं हो रही है। सही करा के जलापूर्ति बहाल कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामसहांय पटेल ने कहा कि हथगाम थानाध्यक्ष की कार्यशैली किसान विरोधी है। अखरी प्रधान प्रतिनिधि व उनके पुत्रों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है, उन्हें वापस लिया जाए। खागा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी के ऊपर किशनपुर थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मौके पर रामचंद्र सिंह, गजेंद्र द्विवेदी, अशोक उत्तम, प्रवीण सिंह, दिनेश शुक्ला, नवल पटेल, जितेंद्र त्रिपाठी, धर्मसिंह, पप्पू सिंह, मोइन अहमद, बाहुल उमराव, हीरालाल प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed