फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of rape victim, mother's side alleges murder

Fatehpur News: ऐरायां इलेवन ने धाता इलेवन को हराकर फाइनल जीता

Wed, 26 Feb 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of rape victim, mother's side alleges murder
ट्राफी दिखाते विजेता खिलाड़ी।  - फोटो : बार एसोसिएशन चुनाव में विजयी प्रत्याशी।
प्रेमनगर। नाज क्रिकेट ग्राउंड ऐरायां मशायख के क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में ऐरायां इलेवन की टीम ने धाता इलेवन को हराकर विजेता कप अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुई टीम के कप्तान अंकुर साहू के 58 रनों की बदौलत धाता टीम निर्धारित 16 ओवर में 160 रन का स्कोर खड़ा किया। धाता इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं थी। उसके तीन खिलाड़ी 42 रनों पर आउट हो गए, लेकिन कप्तान अंकुर साहू और शबलू ने शानदार खेलते हुए धाता टीम का 160 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया।
दस रन प्रति ओवर को कवर करने उतरी ऐरायां की टीम के खिलाड़ी मोहम्मद रेहान पहले ओवर में आउट हो गए। उस समय ऐरायां का स्कोर शून्य था। पारी संभालने आए कप्तान तौसीफ वाटसन ने कई खूबसूरत शॉट लगाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। इसके बाद हरफनमौला खिलाड़ी संदीप ओलंगा और लईक अहमद ने बैटिंग करते हुए हार को जीत में बदल दिया।
विज्ञापन

ऐरायां ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। जीत के बाद पूरा गांव जश्न में डूब गया। पटाखे दागे गए। मेजबान ऐरायां ओर से संदीप ओलंगा ने 62 रन और लईक अहमद ने 56 रन की पारी खेली। संदीप ने दो विकेट भी लिए। मुख्य अतिथि प्रधान फरमान-उल-हक ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐरायां टीम के संदीप ओलंगा को मैन ऑफ द मैच, धाता टीम के मोहम्मद रेहान को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन दीप सिंह धाता, बेस्ट बॉलर संदीप ओलंगा रहे। अंपायर की भूमिका में शादाब जैदी, मोनिस जैदी, सैयद शेबू, कॉमेंटेटर सुलेमान जैदी, आफताब अहमद, स्कोरर मोहम्मद अरकम रहे।
...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed