फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Death of mother and child due to worsening of condition

Fatehpur News: हालत बिगड़ने से जच्चा-बच्चा की मौत

Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child due to worsening of condition
असोथर। प्रसव से पहले जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण पत्नी को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, नर्सिंग होम के चिकित्सक का कहना है कि महिला को रात से प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजन सुबह नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया था, जहां उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जरौली गांव निवासी देवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी बीना देवी (27) गर्भवती थी। तीसरे प्रसव के लिए पत्नी को गुरुवार सुबह शहर के नर्सिंग होम ले गए। जहां से डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा। जहां उसकी और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि असोथर पीएचसी से जरौली गांव की दूरी सात किलोमीटर है। रास्ता खराब होने से एंबुलेंस देर से आई और अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। इसी वजह से मौत हुई है। नर्सिंग होम के डाॅ. अमित मिश्रा ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा उसे रात से हो रही थी। उसे अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया। जहां गर्भवती की मौत हो गई। परिजनों को रात में ही अस्पताल लाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed