फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   dead

धान मशीन ट्रक से शिक्षक की कुचला,मौत

Sat, 07 Nov 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
dead
हुसैनगंज। जंगल से लौट रहे शिक्षक को शनिवार सुबह धान मशीन लेकर जाने वाले ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद भीड़ लग गई। करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस के शव हटाने के बाद यातायात बहाल हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सैबसी गांव निवासी पुत्तन लाल लोधी (46) पुत्र रामगोपाल सुबह पांच बजे सुबह की सैर को निकले थे। फतेहपुर-रायबरेली मार्ग पर पहनी मोड़ के पास हाइवे पार करते समय रायबरेली की ओर जा रहे धान मशीन लदे ट्रक की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। हाइवे पर भीड़ इकट्ठा होने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने पुत्तन लाल को मृत पाया। पुत्तन लाल हथगाम ब्लाक के कसमापुर जूनियर हाईस्कूल के हेडमास्टर पद पर तैनात थे। उनका इकलौता बेटा शुभम (18) है। पुत्तन लाल तीन भाइयों सूरज, कल्लू, रोशन से छोटे थे। पत्नी यशोदा देवी सूचना मिलते ही मायके बहबलपुर से घर आ गईं। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कुछ लोगों ने धान मशीन ट्रक से एक्सीडेंट की जानकारी दी है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed