फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dead body of young man found hanging

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जाफरगंज। बीमारी से परेशान युवक का घर के अंदर शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम न कराने की बात पर पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। विधायक ने फोन पर परिजनों को समझाया। इसके बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी।
थाना क्षेत्र के बड़वा गांव निवासी रामप्रसाद साहू का पुत्र विपिन (22) गांव में कृषि कार्य करता था। उसका बड़ा भाई सचिन साहू बिहार प्रांत में मजदूरी करता है। पिता व मां मोहनी देवी मंगलवार दोपहर खेत घर आए। उन्होंने विपिन को कमरे में छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकता पाया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। पुलिस के आने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

रामप्रसाद ने बताया कि बेटा बीमारी से परेशान रहता था, इसी वजह से आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध किया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने फोन पर रामप्रसाद से बातचीत की। करीब पांच घंटे के बाद पुलिस ने शव काे कब्जे में ले सकी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया की परिजन बड़े बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे थे। इसी वजह से पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती ने जहरीला पदार्थ खा जान दी
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी संतराम की 17 वर्षीय पुत्री कोमल रविवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी देखकर परिजन उसे सीएचसी ले गए। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)


------
पति से विवाद पर पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी राहुल की पत्नी जुमिता (18) घरेलू विवाद के चलते रविवार रात चूड़ी पीसकर पी ली। परिजन उसे सीएचसी अमौली ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने कानपुर रेफर किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन माह पहले जुमिता की शादी हुई थी। देवरी चौकी इंचार्ज सुमित तिवारी ने बताया कि मामले को जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article