फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter-in-law thrown out of the house, threatened to burn alive

Fatehpur News: बहू को घर से निकाला, जिंदा फूंकने की धमकी दी

Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law thrown out of the house, threatened to burn alive
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। घर में घुसने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी चंद्र प्रकाश की पुत्री मोनी देवी की शादी 18 फरवरी 2022 को गाजीपुर थाने के पहाड़पुर भगवानपुर निवासी रजनीश सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में बुलेट व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास कलुई, ससुर चंदन सिंह, ननद मंजू, ललिता, मनीषा प्रताड़ित करने लगे। उसे मांग पूरी नहीं होने पर 13 अप्रैल 2025 को पीटकर घर से निकाल दिया। घर आने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। उसे एक डेढ़ साल का पुत्र राहुल है। उसने 26 अप्रैल को महिला थाने में शिकायत की। करीब डेढ़ महीने तक समझौते का प्रयास चलता रहा। मामले में जहानाबाद पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed