फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Danger to life due to trolley carrying overloaded minerals

Fatehpur News: ओवरलोड खनिज ढो रही ट्रॉली से जान की आफत

Thu, 14 Mar 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Danger to life due to trolley carrying overloaded minerals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। जिले में ट्रॉलियों पर खुलेआम खनिज और व्यावसायिक सामग्री लादी जा रही है। शासन के आदेश के बावजूद परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिले के एआरटीओ में एक को छोड़कर सभी ट्राली गैर पंजीकृत हैं। अधिकतर ट्रॉलियों का उपयोग कृषि कार्य में न होकर माल ढोने में किया जा रहा है।
परिवहन विभाग में करीब 3000 ट्रैक्टर पंजीकृत हैं। व्यावसायिक कार्य के लिए पंजीकृत ट्रॉलियों की संख्या एक है। सात मार्च को परिवहन विभाग ने आदेश दिया था कि कृषि कार्य वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का मुख्य मार्गों पर संचालन न हो। कृषि कार्य वाले ट्रैक्टर-ट्राली में खनिज, श्रद्धालु, श्रमिक और सवारियों को न ढोया जाए और उनका व्यवसायिक कार्याें में उपयोग भी न किया जाए। आदेश का पालन न करने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था और ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की बात कही। ट्रैक्टर स्वामी खुलेआम आदेश और नियमों काे दरकिनार कर मुख्य मार्गों पर फर्राटा भर रहे हैं। अधिकांश ट्रॉलियों से नंबर प्लेट, रिफलेक्टिव टेप और बैक लाइट गायब हैं। खनिज लेकर ओवरलोड दौड़ रही ट्रॉलियां हादसे का कारण बन रही हैं। खास बात है कि यह ट्रॉलियां बिना पंजीकरण के व्यावसायिक कार्यों में लगी हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों ने भी सिर्फ आदेश जारी कर खानापूर्ति कर दी।
विज्ञापन


राजस्व को लगा रहे बट्टा
परिवहन विभाग में कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर और ट्रॉली का पंजीकरण कराने में सिर्फ 100 रुपये का शुल्क लगता है। वहीं, व्यावसायिक कार्य के लिए दर्ज कराने पर अधिक शुल्क देना होता है। ऐसे में विभाग को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
रोजाना वाहनों की जांच कर नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अनाधिकृत रूप से दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

- लक्ष्मीकांत, एआरटीओ प्रवर्तन
ओवरलोड ट्रॉली की टक्कर से जिले में हुए हादसे
केस : 1- 11 मार्च 2024 को ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गांव दसौली निवासी तौसीफ खान की कुचलकर मौत हो गई। गैर पंजीकरण ट्रॉली में ओवरलोड भट्टे की ईंट लदी थी।
केस : 2 - छह फरवरी 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र में जोनिहां-अमौली मार्ग पर अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा ट्रैक्टर में फंस कर करीब 20 मीटर तक घिसटता रहा। सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
केस : 3 - अक्तूबर 2023 में किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास ओवरलोड मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से खादान के मुनीम की मौत हो गई थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को खड़ा करवा कर मृतक को बाहर निकाला था।
केस : 4 - एक जनवरी 2021 को ललौली थाना क्षेत्र में लदिगवां के पास ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार खटौली निवासी कुलदीप सिंह और पकंज यादव की मौत हो गई थी।

कोट
रोजाना वाहनों की जांच कर नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अनाधिकृत रूप से दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। लक्ष्मीकांत, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed