फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dandauli wins Manda Saray Premier League title

Fatehpur News: मंडा सारांय प्रीमियर लीग का खिताब दंदौली के नाम

Fri, 26 Dec 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dandauli wins Manda Saray Premier League title
फोटो-35-थरियांव में विजेता व उप विजेता टीम के साथ मौजूद पूर्व राज्य मंत्री। संवाद
थरियांव। मंडा सारांय प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को मोहलिया और दंदौली टीम के बीच खेला गया। इसमें दंदौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट कप पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ने विजेता और उपविजेता टीम को कप व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में मोहलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दंदौली टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 178 रन बनाए।
विज्ञापन

179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहलिया टीम भरपूर प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो सकी और 95 रन पर ऑलआउट हो गई। दंदौली ने 83 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की। दंदौली के बल्लेबाज अर्जुन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 34 गेंदों में 50 रन की तेज पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री रणवीर प्रताप उर्फ धुन्नी भैया ने विजेता टीम को 44,444 रुपये नकद व ट्रॉफी दी। उपविजेता टीम को 22,222 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता के दौरान गौरव सिंह, गोरे मौर्य, नरसिंह यादव, गिरीश कुमार, सुधांशु पांडे, दुर्गेश पांडे, अबरार प्रधान सहित कमेटी सदस्य जीतू गुरु जी, ऋषि सिंह, अमित सिंह, गुड्डू सिंह, विराट सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-35-थरियांव में विजेता व उप विजेता टीम के साथ मौजूद पूर्व राज्य मंत्री। संवाद

फोटो-35-थरियांव में विजेता व उप विजेता टीम के साथ मौजूद पूर्व राज्य मंत्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed