{"_id":"63601ee0e2bd1821fe3ce9d7","slug":"cylender-leakage-fatehpur-news-knp7258342166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर का वाल फेल होने से लगी आग, 13 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर का वाल फेल होने से लगी आग, 13 झुलसे
विज्ञापन
लीड -------------
फोटो -
42- खाना बनाते समय इसी जगह लगी आग। संवाद
43- जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती आग से झुलसे लोग। संवाद
सिलिंडर लीकेज से लगी आग, 13 लोग झुलसे
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा में हुई घटना, छठीं संस्कार के बाद घर में बनाया जा रहा था खाना
एक महिला को कानपुर रेफर किया, जिला अस्पताल में डीएम व एएसपी ने मरीजों का लिया हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। छठीं संस्कार के बाद शाम को घर में खाना बनाते समय सिलिंडर लीकेज से गैस का रिसाव हो गया। इससे आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से 13 लोग झुलस गए। झुलसी एक महिला की हालत गंभीर है। महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दमकल कर्मी सिलिंडर को बस्ती के बाहर ले गए और गैस को पास कराया है। घटना की जानकारी होने पर डीएम श्रुति और एएसपी अनिरुद्घ कुुमार जिला अस्पताल पहुंचे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा निवासी शिवकरन मौर्य पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी एक साल की बेटी आर्या का सोमवार को छठीं और बरहौं कार्यक्रम था। बच्ची का मंगलवार को मुंडन संस्कार तय था। परिवार और करीबी रिश्तेदार छठीं उत्सव में पहुंचे थे। घर में छोटी गैस भट्ठी पर खाना बना रहा था। शिवकरन की पत्नी आशा और परिवार की महिलाएं सहयोग में मौजूद थी। इस दौरान लोगों को सिलिंडर लीकेज होने की जानकारी नहीं हो सकी। सिलिंडर बीच-बीच में धीमा और तेज हो रहा था। तभी शिवकरन दूसरा सिलिंडर लगाने पहुंचे। सिलिंडर निकालते ही आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना पर लोग आग बुझाने में लग गए। झुलसे लोगों को बचाने के बाद सिलिंडर को बाहर फेंका गया।
घटना में छोटू (25) हलवाई, सुल्तानपुर घोष थाना के बैगांव निवासी नीलम(40) पत्नी ज्ञानू मौर्य, गढ़ीवा निवासी कल्लू ( 8) पुत्र शिवकरन मौर्य, हीरालाल( 22), पप्पू ( 22), आयोजनकर्ता आशा (32) और उनके पति शिवकरन, रामकली (50) पत्नी राम सुमेर, असोथर के सातों निवासी अर्चना (14) पुत्री नवल, नउवाबाग निवासी सूरजकली ( 30) पत्नी शिवलाल, शिवमोहनी (55) पत्नी जगनंदन, घोष थाने के ऐरायां निवासी रीता (25) पत्नी घनश्याम, अंशिका (5) पुत्री अनूप मौर्या झुलसे हैं। जिला अस्पताल से नीलम को रेफर किया गया। मौके पर डीएम और एएसपी के साथ एसडीएम अवधेश निगम, नाएब तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ थरियांव दिनेश चंद्र मिश्रा और सीएफओ उमेेश गौतम टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
...
नानी के पास खेल रही थी आर्या
एक साल की आर्या घटना के समय नानी की गोद के पास खेल रही थी। इसी वजह से हादसे की चपेट में आने से बच गई। शिवकरन ने बताया कि निमंत्रण में सोमवार को कम ही लोग बुलाए गए थे। बाकी सभी लोग मंगलवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आते। हादसे में शिवकरन और उनकी पत्नी आशा व इकलौता बेटा कल्लू झुलस गए। उधर, परिजनों ने बताया कि आर्या के जन्म के बाद पंडितों ने ग्रह, नक्षत्रों का दोष बताया था। इसी वजह से आयोजन को उस समय पर रोक दिया गया था। एक साल बाद मान्यता के अनुसार अब छठीं, बरहौं संस्कार और साथ ही मुंडन कार्यक्रम का आयोजन रखा था।
कोट
सिलिंडर लीकेज से होने से हुआ हादसा
सीएफओ उमेश गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर फौरन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिलिंडर लीकेज के कारण आग लगी है। आग बुझने के बाद भी सिलिंडर से गैस लीकेज हो रही थी। खुले स्थान पर ले जाकर सिलिंडर से सारी गैस पास कराई गई है। सिलिंडर में लोकल रेग्यूलेटर इस्तेेमाल किया गया है।