फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cultural programs boom in the annual festival

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs boom in the annual festival
खजुहा। पुरुषोत्तम इंटर कालेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के बाच छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, हास्य नाटक, गीत, कव्वाली प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। कठिन परिश्रम कर कोई छात्र डॉक्टर बनेगा, तो कोई इंजीनियर बनेगा और कोई नेता भी बनेगा। बताया कि 1986 में हमने इसी कालेज में इंटर की परीक्षा दी थी और अब प्रदेश के जिला कारागार मंत्री बन गए। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से उनको पढ़ाने के लिए अपील करते हुए कहा कि बच्चों के पढ़ने के लिए पढ़ाने वाला माहौल भी होना चाहिए। बच्चों को दूर से आने के लिए जो रास्ते खराब हैं, उनको कराने का काम करेंगे। इस मौके पर विद्यालय संरक्षक गिरीश चंद्र शुक्ला, संयोजक अशोक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज, संचालक अरविंद चौधरी सुधीर कुमार, नीरज दुबे, रामशंकर, रामकरण, गया प्रसाद द्विवेदी और स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed