फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crowd seen on the roads on festival day, jammed

Fatehpur News: त्योहार के दिन सड़कों पर दिखी भीड़, लगा जाम

Tue, 20 Aug 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crowd seen on the roads on festival day, jammed
फतेहपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर रास्तों में राहगीरों का सुबह से रात तक आना-जाना लगा रहा। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

तीज-त्योहार के दिनों में जिले के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को रक्षाबंधन के दिन भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां ज्वालागंज स्थित बस स्टैंड के पास, वर्मा चौराहा और राधानगर में दिन में कई बार जाम लगा। मौके पर यातायात पुलिसकर्मियों समेत अधिकारी भी तैनात रहे। ज्वालागंज चौराहे पर अधिकारी ई-रिक्शा चालकों से बस स्टैंड के सामने खड़े न होने की अपील करते रहे। इस तरह कई बार जाम तो लगा, मगर पुलिसकर्मियों ने अपनी तत्परता से जाम से निजात दिलाई।

----------
पुलिस की सुस्ती से चार घंटे जाम
खागा/विजयीपुर। विजयीपुर चौकी से चंद कदम दूरी पर पुलिस के लचर रवैये से सोमवार को जाम लग गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जाम में एक दो नहीं, बल्कि चार एंबुलेंस भी फंसी रहीं। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। रक्षाबंधन पर्व पर कस्बे की सड़कों पर भारी भीड़ रही। पूरे दिन लोग सड़क किनारे लगी मिठाई व राखी की दुकानों में खरीदारी के दौरान आड़ी-तिरछी गाड़ियां खड़ी करते रहे। इससे विजयीपुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर भीषण जाम लग गया। इसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए और करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस दौरान जाम में चार एंबुलेंस भी फंस गईं। एक एंबुलेंस में प्रसव पीड़िता दर्द से कराहती रही। काफी देर बाद जाम खुलने के बाद आवागमन शुरू हो सका। एंबुलेंस को निकलवाया गया। विजयीपुर के अलावा खागा के पुराने बस स्टैंड पर भी त्योहार के दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed