Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Motorcycle collides with a pickup truck in dense fog; man crushed to death after vehicle falls off a jack

Fatehpur News: घने कोहरे में पिकअप से भिड़ी बाइक, जैक गिरने से युवक की दबकर मौत

Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle collides with a pickup truck in dense fog; man crushed to death after vehicle falls off a jack
फोटो-17-फतेहपुर: फाइल फोटो ज्ञान सिंह। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
थरियांव। घने कोहरे में सड़क किनारे सचौली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पंक्चर खड़ी पिकअप में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का जैक गिर गया और युवक वाहन के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उदई सराय गांव निवासी दशरथ लोधी का पुत्र ज्ञान सिंह (19) मुंबई में रहकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। नवरात्र में वह गांव आया था और मंगलवार को उसे मुंबई जाना था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह वह रिश्तेदार दीपा देवी को लेने ज्वालागंज जा रहा था। दीपा बांदा से पढ़ाई कर लौट रही थी। सचौली मोड़ से पहले तेलीन गबिया के सामने घने कोहरे के कारण ज्ञान सिंह को सड़क किनारे खड़ी धान लदी पिकअप दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप का एक टायर पंक्चर था। चालक जैक लगाकर टायर का पंक्चर बनवाने गया था। इसी दौरान ज्ञान सिंह की बाइक पीछे से पिकअप में जा भिड़ी। टक्कर के झटके से जैक गिर गया और युवक पिकअप के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो-17-फतेहपुर: फाइल फोटो ज्ञान सिंह। स्रोत: परिजन

फोटो-17-फतेहपुर: फाइल फोटो ज्ञान सिंह। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed